Latest News

Mukhyamantri Work From Home Yojana 2022: 20 हजार महिलाओं को मिलेगी घर से काम करने की नौकरी, जाने पूरी योजना

Mukhyamantri Work From Home Yojana 2022: राजस्थान की रहने वाली महिलाएं जो घर पर रहकर काम करना चाहती हैं। जो महिलाएं घर पर रहकर ही रोजगार प्राप्त करना चाहती हैं। उनके लिए अच्छा असर है। राजस्थान सरकार द्वारा महिलाओं के लिए वर्क फ्रॉम होम योजना की शुरुआत की गई है। यहां हम आपको Work from home Jobs Yojana की पूरी जानकारी उपलब्ध करवा रहे हैं।

Mukhyamantri Work From Home Yojana 2022

राजस्थान सरकार द्वारा राजस्थान की महिलाओं और युवतियों के लिए मुख्यमंत्री वर्क फ्रॉम होम योजना की शुरुआत की है। इस योजना के माध्यम से राजस्थान की 20 हजार महिलाओं को रोजगार प्रदान किया जाएगा। महिलाओं की रूचि और क्षमताओं को ध्यान में रखते हुए उन्हें वर्क फ्रॉम होम दिया जाएगा। मुख्यमंत्री work-from-home योजना के लिए राजस्थान सरकार द्वारा नया पोर्टल जारी कर दिया गया है। राजस्थान की मूलनिवासी महिलाएं इस पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकती है। इस पोर्टल पर विभिन्न ने सरकारी और प्राइवेट कंपनियों की अलग-अलग जॉब उपलब्ध है। महिलाएं अपनी रूचि और क्षमता के अनुसार जॉब के लिए ऑनलाइन अप्लाई कर सकती हैं।

Mukhyamantri Work From Home Yojana 2022 प्राथमिकता

मुख्यमंत्री वर्क फ्रॉम होम योजना 2022 में राजस्थान की मूल निवासी महिलाओं को प्राथमिकता दी जाएगी। इसके अलावा विधवा, परित्यक्ता, तलाकशुदा, दिव्यांग, हिंसा से पीड़ित महिलाओं को प्राथमिकता दी जाएगी। राजस्थान मुख्यमंत्री वर्क फ्रॉम होम योजना 2022 के लिए आवेदन करने हेतु महिला के पास जन आधार कार्ड और आधार कार्ड होना जरूरी है।

How to Apply Mukhyamantri Work From Home Yojana 2022

मुख्यमंत्री वर्क फ्रॉम होम योजना 2022 के लिए महिलाएं घर बैठे ही ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं। महिलाओं को जॉब भी घर पर रहकर ही प्राप्त हो जाएगी। मुख्यमंत्री वर्क फ्रॉम होम जॉब 2022 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की प्रोसेस नीचे दी गई है।

  • सबसे पहले राजस्थान गवर्नमेंट के वर्क फ्रॉम होम पोर्टल को ओपन करना है।
  • इसके बाद आपको होम पेज पर करंट अपॉर्चुनिटी सेक्शन में विभिन्न में जॉब दिखाई देगी।
  • इनमें से जो जॉब आप करना चाहती हैं उनके सामने अप्लाई लिंक पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद यदि आप पहली बार इस पोर्टल पर जॉब के लिए अप्लाई कर रही है तो आपको न्यू यूजर रजिस्ट्रेशन के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
  • अब अपना जनाधार नंबर और आधार नंबर डालकर Fetch Details पर क्लिक कर देना है. और ओटीपी से वेरीफाई कर देना है.
  • इससे आपको यूजरनेम और पासवर्ड प्राप्त हो जाएगा आपको s.m.s. भी प्राप्त होगा.
  • इसके बाद आपको वापस ऑफिशियल वेबसाइट के होम पेज पर जाना है और जिस जॉब के लिए अप्लाई करना चाहती हैं उसके अप्लाई लिंक पर क्लिक करना है.
  • अब आपको अपने यूजर नेम और पासवर्ड की सहायता से लॉगिन कर लेना है।
  • अब आपको अपनी सामान्य जानकारी, शैक्षणिक योग्यता और संबंधित डॉक्युमेंट्स अपलोड करने हैं। इसमें आप अपना अनुभव और आरएससीआईटी या अन्य जानकारी भी दे सकती हैं।
  • इसके बाद आपको फॉर्म सबमिट कर देना है। संस्था द्वारा आप की डिटेल्स और डॉक्यूमेंट की जांच की जाएगी। यदि आपका एप्लीकेशन एक्सेप्ट किया जाता है तो आपको इसकी सूचना मोबाइल पर एसएमएस द्वारा मिल जाएगी।

Important Links

Start Mukhyamantri Work From Home Yojana 2022 form

Start

Apply Online

Click Here
Official Notification

Click Here

Official Website

Click Here

Join WhatsApp Group

Click Here

Leave a Comment