Latest News

Voter ID ko Aadhar Card se Link Kaise Kare वोटर आईडी कार्ड को आधार कार्ड से करें लिंक, जानिए आसान प्रोसेस

Voter ID ko Aadhar Card se Link Kaise Kare वोटर आईडी कार्ड को आधार कार्ड से करें लिंक, जानिए आसान प्रोसेस: केंद्र सरकार के द्वारा वोटर आईडी को आधार से लिंक करने का अभियान चलाया जा रहा है। यदि आपने अपने वोटर आईडी कार्ड को आधार से लिंक नहीं करवाया है। तो आप घर बैठे आसानी से लिंक कर सकते हैं। ‘चुनाव कानून अधिनियम 2021’ आधार संख्या के साथ मतदाता सूची डाटा को जोड़ने के लिए पारित किया गया है। जिससे कि मतदान के समय होने वाली धांधली को रोका जा सके। यदि आप भी इस अभियान में भारतीय चुनाव आयोग का साथ देना चाहते है। तो आपने आधार को वोटर आईडी कार्ड से लिंक करवा सकते है। इसके लिए सरकार द्वारा आप के ऊपर कोई दबाव नहीं बनाया जाएगा। आधार को वोटर आईडी से लिंक करने के लिए नीचे दी गई आसान प्रोसेस को फॉलो करे।

Voter ID ko Aadhar Card se Link Kaise Kare

आधार कार्ड को वोटर आईडी से लिंक करने के कारण

चुनाव के समय देश में कई बार फर्जी वोटिंग के मामले आते रहते हैं। इन पर लगाम लगाने के लिए चुनाव आयोग के द्वारा वोटर आईडी कार्ड को आधार से लिंक करने का अभियान चलाया जा रहा है। आयोग का दावा है कि इससे इलेक्टोरल रोल में डुप्लीकेसी से बचा जा सकेगा तथा चुनाव में धांधली को रोकने में भी मदद मिलेगी। इसकी मदद से एक से ज्यादा क्षेत्र में एक ही व्यक्ति के नाम के रजिस्ट्रेशन तथा एक ही क्षेत्र में एक से ज्यादा बार मतदाता के रजिस्ट्रेशन की भी पहचान होगी। तथा एक फोटो आधारित मतदाता लिस्ट बनाने में मदद मिलेगी। वोटर आईडी को आधार से लिंक कराने का काम देश में तेजी से चल रहा है। अब तक करीब 46 करोड लोगों की वोटर आईडी को आधार से लिंक किया जा चुका है। अप्रेल 2023 तक देश के सभी वोटर आईडी कार्ड को आधार से लिंक करने का टारगेट है। यदि आप भी अपने आधार को वोटर आईडी कार्ड से लिंक करना चाहते ही तो नीच बताई गई आसान प्रोसेस को फॉलो करें।

वोटर आईडी को आधार से लिंक कैसे करे

आधार कार्ड को वोटर आईडी कार्ड से लिंक करवाने से सरकार को सिस्टम में लीकेज को ठीक करने तथा चुनाव आयोग को मतदाता लिस्ट में डुप्लीकेट एंट्री को खत्म करने में मदद मिलेगी। यदि आप भी अपने आधार कार्ड को वोटर आईडी कार्ड से लिंक कराना चाहते हैं तो आसानी से घर बैठे कर सकते हैं। इसके लिए आपको राष्ट्रीय वोटर सर्विस पोर्टल (NVSP) पर जाकर मांगी गई जानकारी को फिल करना होगा। जिससे कि आप आसानी से अपने आधार कार्ड को वोटर आईडी कार्ड से लिंक कर सकते हैं। आप हमारे द्वारा नीचे बताएगी प्रोसेस को फॉलो करके अपने आधार कार्ड को वोटर आईडी कार्ड से आसानी से लिंक कर सकते हैं।

वोटर आईडी को आधार से लिंक करने की प्रोसेस

आइए हम आपको कुछ आसन शब्दो आधार को वोटर आईडी से लिंक करने का तरीका बताते हैं। जिससे कि आप आसानी से घर बैठे कुछ समय में ही आपने आधार कार्ड को वोटर आईडी कार्ड से लिंक कर सकते हैं।

  1. आधार और वोटर आईडी कार्ड को लिंक करने के लिए सबसे पहले आपको राष्ट्रीय वोटर सर्विस पोर्टल (NVSP) की ऑफिशल वेबसाइट www.nvsp.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन करना होगा।
  2. इसके बाद पोर्टल के होम पेज Electoral Roll पर क्लिक करें।
  3. अब अपनी वोटर आईडी की डिटेल्स डाले।
  4. इसके बाद दाएं तरफ फीड आधार नंबर पर क्लिक कर आधार कार्ड की डिटेल्स और EPIC से नंबर डालें।
  5. आधार नंबर डालने के बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर या ईमेल पर एक ओटीपी प्राप्त होगी।
  6. अंत में इस ओटीपी को दर्ज करने के बाद सबमिट कर दें जिसके बाद आपकी वोटर आईडी आधार कार्ड से लिंक हो जाएगी।

वोटर आईडी को आधार से लिंक करने के लिए यहाँ क्लिक करे : Click Here

Leave a Comment