Latest News

SBI Clerk Recruitment 2022 भारतीय स्टेट बैंक में क्लर्क के 5008 पदों पर निकाली भर्ती, आवेदन शुरू

SBI Clerk Recruitment 2022 भारतीय स्टेट बैंक में क्लर्क के 5008 पदों पर निकाली भर्ती, आवेदन शुरू: भारतीय स्टेट बैंक SBI ने जूनियर एसोसिएट (Clerk) के पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। भारतीय स्टेट बैंक में क्लर्क के 5008 पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी किया है। एसबीआई बैंक में भर्ती होने का सपना देख रहे युवाओं के लिए अच्छा मौका है। एसबीआई क्लर्क भर्ती 2022 के लिए ग्रेजुएट अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। एसबीआई क्लर्क भर्ती 2022 के लिए ऑनलाइन आवेदन 7 सितंबर 2022 से भरे जा सकते हैं। जबकि ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 27 सितंबर 2022 निर्धारित की गई है।

एसबीआई बैंक में यह भर्ती क्लर्क के 5008 पदों के लिए निकाली गई है। इस भर्ती के लिए योग्य एवं इच्छुक अभ्यर्थी आईबीपीएस की ऑफिशियल वेबसाइट से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। एसबीआई क्लर्क भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 7 सितंबर से 27 सितंबर 2022 तक भरे जाएंगे। एसबीआई क्लर्क भर्ती 2022 से संबंधित सभी जानकारी जैसे आयु सीमा, एप्लीकेशन फीस, योग्यता, आवेदन प्रोसेस, पात्रता, अधिकारिक नोटिफिकेशन सभी जानकारी नीचे दी गई है।

SBI Clerk Recruitment 2022 Application Fee

एसबीआई बैंक क्लर्क भर्ती 2022 में सामान्य ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए एप्लीकेशन फीस 750 रुपए रखी गई है अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति और पीडब्ल्यूडी वर्ग वाले आवेदकों के लिए एप्लीकेशन फीस नहीं रखी गई है। अभ्यर्थी आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से जैसे डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग इत्यादि से कर सकते हैं।

SBI Clerk Recruitment 2022 Age Limit

एसबीआई क्लर्क भर्ती 2022 में आवेदक की न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 28 वर्ष रखी गई है। इसमें आयु की गणना 8 अगस्त 2022 के आधार पर की जाएगी। इसमें ओबीसी को आयु में 3 वर्ष की छूट और एससी, एसटी को आयु में 5 वर्ष की छूट दी गई है। इसके अलावा अन्य आरक्षित वर्गों को भी नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट प्रदान की गई है।

SBI Clerk Recruitment 2022 Educational Qualification

एसबीआई क्लर्क भर्ती 2022 के लिए आवेदन मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से किसी भी विषय में स्नातक होना अनिवार्य है।

SBI Clerk Recruitment 2022 Selection Process

भारतीय स्टेट बैंक क्लर्क भर्ती 2022 के लिए आवेदकों का चयन प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल एग्जाम के आधार पर किया जाएगा।

SBI Clerk Prelims Exam Pattern

भारतीय स्टेट बैंक क्लर्क भर्ती 2022 में प्रारंभिक परीक्षा कुल 100 अंकों की होगी। इस में पूछे जाने वाले प्रश्नों की संख्या 100 रखी गई है। सभी प्रश्न एक-एक अंक के होंगे। इसमें प्रत्येक गलत उत्तर पर 0.25 अंक की नेगेटिव मार्किंग की जाएगी। एसबीआई क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा के लिए 1 घंटे का समय दिया जाएगा। इसमें अंग्रेजी न्यूमेरिकल एबिलिटी और रिजनिंग से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे।

Subject Questions Marks Time
English 30 30 20 Mins
Numerical Ability 35 35 20 Mins
Reasoning 35 35 20 Mins
Total 100 100 1 Hour

SBI Clerk 2022 Mains Exam Pattern

प्रारंभिक परीक्षा को क्वालीफाई करने वाले अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा के लिए पात्र घोषित किए जाएंगे। मुख्य परीक्षा कुल 200 अंकों की होगी। जबकि इसमें प्रश्नों की संख्या 190 रखी गई है। इसमें भी नेगेटिव मार्किंग 0.25 अंक की रखी गई है। परीक्षा के लिए कुल 2 घंटे 40 मिनट का समय दिया जाएगा।

Subject Questions Marks Time
English 40 40 35 Mins
Quantitative Aptitude 50 50 45 Mins
Reasoning and Computer 50 60 45 Mins
General/ Financial Awareness 50 50 35 Mins
Total 190 200 2 Hrs 40 Mins

How to Apply SBI Clerk Recruitment 2022

भारतीय स्टेट बैंक क्लर्क भर्ती 2022 के लिए अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। भारतीय स्टेट बैंक क्लर्क भर्ती 2022 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया नीचे दी गई है।

  • सबसे पहले अभ्यर्थी को ऑफिशल वेबसाइट को ओपन करना है।
  • इसके बाद ऑफिशल नोटिफिकेशन को ध्यान पूर्वक पूरा पढ़ लेना है।
  • इसके बाद नीचे दिए गए अप्लाई लिंक पर क्लिक करना है।
  • अभ्यर्थी को आवेदन फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी ध्यान पूर्वक सही से भरनी है।
  • अपने आवश्यक डाक्यूमेंट्स, फोटो एवं सिग्नेचर अपलोड करने हैं।
  • अभ्यर्थी को अपनी कैटेगरी के अनुसार एप्लीकेशन फीस का भुगतान करना है।
  • आवेदन फॉर्म भरने के बाद इसका प्रिंट आउट निकाल कर रख लेना है।

Important Links

Start SBI Clerk Recruitment 2022 form

7/09/2022

Last Date Online Application form

27/09/2022

Apply Online

Click Here

Official Notification

Click Here

Official Website

Click Here

Join WhatsApp Group

Click Here

Leave a Comment