Latest News

Bihar Civil Court Recruitment 2022 बिहार सिविल कोर्ट में 7692 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू

Bihar Civil Court Recruitment 2022 बिहार सिविल कोर्ट में 7692 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू: बिहार सिविल कोर्ट में सरकारी नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए अच्छा अवसर है। बिहार सिविल कोर्ट में 7692 पदों पर भर्ती निकली है। इसमें कलर के 3325 पद, स्टेनोग्राफर के 1562 पद, कोर्ट रीडर के 1132 पद और चपरासी के 1673 पद रखे गए हैं। इस भर्ती के लिए योग्य एवं इच्छुक अभ्यर्थी अधिकारिक वेबसाइट से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। बिहार सिविल कोर्ट भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 20 सितंबर 2022 से शुरू हो गए हैं। और इसके लिए आवेदन की अंतिम तिथि 20 अक्टूबर 2022 तक रखी गई है। बिहार सिविल कोर्ट भर्ती 2022 की योग्यता, एप्लीकेशन फीस, आयु सीमा, सिलेक्शन प्रोसेस सहित सभी जरूरी डीटेल्स नीचे दी गई है। अभ्यर्थी आवेदन करने से पहले एक बार ऑफिशल नोटिफिकेशन अवश्य पढ़ ले।

  • क्लर्क – 3325 पद
  • स्टेनोग्राफर – 1562 पद
  • कोर्ट रीडर – 1132 पद
  • चपरासी – 1673 पद

Bihar Civil Court Recruitment 2022 Application Fee

बिहार सिविल कोर्ट भर्ती 2022 में सामान्य ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 800 रुपए रखा गया है। अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के लिए आवेदन शुल्क 400 रुपए रखा गया है। आवेदन शुल्क का भुगतान अभ्यर्थी ऑनलाइन मोड में कर सकते हैं।

Bihar Civil Court Recruitment 2022 Age Limit

बिहार सिविल कोर्ट भर्ती 2022 में चपरासी पद के लिए आयु सीमा 18 से 37 वर्ष तक रखी गई है। जबकि क्लर्क, स्टेनोग्राफर और कोर्ट रीडर के लिए आयु सीमा 21 से 37 वर्ष तक रखी गई है। इसके अलावा आरक्षित वर्गों को सरकार के नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी गई है।

Bihar Civil Court Recruitment 2022 Educational Qualification

बिहार सिविल कोर्ट भर्ती 2022 में चपरासी पद हेतु शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास रखी गई है। क्लर्क, स्टेनोग्राफर और कोर्ट रीडर भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता ग्रेजुएट रखी गई है। इसके साथ में अभ्यर्थियों को कंप्यूटर टाइपिंग का ज्ञान होना चाहिए।

Bihar Civil Court Recruitment 2022 Selection Process

बिहार सिविल कोर्ट भर्ती 2022 के लिए अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू एवं साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा।

How to Apply Bihar Civil Court Recruitment 2022

बिहार सिविल कोर्ट भर्ती 2022 के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें। बिहार सिविल कोर्ट भर्ती 2022 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की प्रोसेस नीचे दी गई है।

  • सबसे पहले बिहार कोर्ट की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना है।
  • इसके बाद बिहार कोर्ट सिविल भर्ती 2022 के अधिकारिक नोटिफिकेशन को ध्यान पूर्वक पूरा पढ़ लेना है।
  • इसके बाद नीचे दिए गए अप्लाई लिंक पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद यदि आप पहले से रजिस्टर्ड नहीं है। तो पहले रजिस्ट्रेशन करना है और उसके बाद लॉगइन करना है।
  • आवेदन फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी सही-सही भरनी है। आवश्यक डाक्यूमेंट्स, पासपोर्ट साइज फोटो और सिगनेचर अपलोड करने हैं।
  • अपनी कैटेगरी के अनुसार एप्लीकेशन फीस का भुगतान करना है।
  • आवेदन फॉर्म पूरा भरने के बाद इसका प्रिंट आउट निकाल कर सुरक्षित रख लेना है।

Important Links

Start Bihar Civil Court Recruitment 2022

20 September 2022

Last Date Online Application form

20 October 2022
Apply Online

Click Here

Official Notification

Clerk 01/2022
Stenographer 02/2022
Court Reader 03/2022
Peon 04/2022
Official Website

Click Here

Join WhatsApp Group

Click Here

Leave a Comment