Bihar Assistant Recruitment 2022 बीपीएससी ने निकाली असिस्टेंट के पदों पर भर्ती, आवेदन प्रक्रिया शुरू: Bihar BPSC Assistant Online Form 2022 Recruitment Notification @bpsc.bih.nic.in बिहार लोक सेवा आयोग ने असिस्टेंट के पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। बिहार लोक सेवा आयोग में सरकारी नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए अच्छा मौका है। योग्य अभ्यर्थी बिहार असिस्टेंट भर्ती के लिए आवेदन करके सरकारी नौकरी प्राप्त कर सकते हैं। बिहार असिस्टेंट भर्ती का नोटिफिकेशन कुल 44 पदों के लिए निकाला गया है। बिहार असिस्टेंट भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 7 सितंबर 2022 से शुरू हो गए हैं। बिहार असिस्टेंट भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 30 सितंबर 2022 तक रखी गई है। बिहार असिस्टेंट भर्ती 2022 की योग्यता, एप्लीकेशन फीस, आयु सीमा, सिलेक्शन प्रोसेस सहित सभी जरूरी डीटेल्स नीचे दी गई है। अभ्यर्थी आवेदन करने से पहले एक बार ऑफिशल नोटिफिकेशन अवश्य पढ़ ले।
Bihar Assistant Recruitment 2022 Age Limit
बिहार असिस्टेंट भर्ती 2022 के लिए न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 37 वर्ष रखी गई है। इसमें आयु की गणना एक अगस्त 2022 को आधार मानकर की जाएगी। इस भर्ती में आरक्षित वर्गों और महिलाओं को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी गई है।
Bihar Assistant Recruitment 2022 Application Fee
बिहार असिस्टेंट भर्ती 2022 में सामान्य, ओबीसी और अन्य राज्यों के आवेदकों हेतु आवेदन शुल्क 600 रुपए रखा गया है। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पीडब्ल्यूडी और बिहार राज्य की महिलाओं के लिए आवेदन शुल्क ₹150 रखा गया है। आवेदन शुल्क का भुगतान अभ्यर्थी ऑनलाइन मोड में कर सकते हैं।
Bihar Assistant Recruitment 2022 Educational Qualification
बिहार असिस्टेंट पद के लिए शैक्षणिक योग्यता मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से बैचलर डिग्री (स्नातक) रखी गई है।
Bihar Assistant Recruitment 2022 Selection Process
बिहार असिस्टेंट भर्ती 2022 के लिए अभ्यर्थियों का चयन प्रारंभिक परीक्षा और मुख्य परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। प्रारंभिक परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा। प्रारंभिक परीक्षा में सामान्य ज्ञान, सामान्य विज्ञान एवं गणित एवं मानसिक क्षमता जात से संबंधित बहुविकल्पीय एवं ओएमआर शीट आधारित प्रश्न पूछे जाएंगे। इसके बाद मुख्य परीक्षा में पहला प्रश्न पत्र सामान्य हिंदी और दूसरा प्रश्न पत्र सामान्य विज्ञान का होगा।
प्रारंभिक परीक्षा के लिए एग्जाम पैटर्न इस प्रकार रखा गया है:-
- क) सामान्य अध्ययन के प्रश्नों की संख्या 50 रखी गई है।
- (ख) सामान्य विज्ञान एवं गणित के प्रश्नों की संख्या 50 रखी गई है।
- (ग) मानसिक क्षमता जाँच के प्रश्नों की संख्या 50 रखी गई है।
- सभी प्रश्न वस्तुनिष्ठ और ओएमआर शीट आधारित होंगे।
- प्रत्येक प्रश्न एक अंक का रखा गया है. यानी पेपर कुल 150 अंक का होगा और परीक्षा के लिए 2:15 घंटे का समय दिया जाएगा।
- सामान्य ज्ञान प्रारंभिक परीक्षा में प्रश्न पत्र की भाषा का माध्यम हिन्दी/अंग्रेजी होगा।
- प्रारंभिक परीक्षा पुस्तक सहित ली जाएगी यानी परीक्षार्थी चाहे तो अपने साथ पुस्तक ले जा सकते हैं।
- प्रत्येक खण्ड के लिए एक पुस्तक ले जाने की छूट होगी।
- परीक्षार्थी अपने साथ अधिकतम तीन पुस्तक (i) एक सामान्य ज्ञान के लिए (ii) एक गणित के लिए एवं (iii) एक सामान्य विज्ञान के लिए परीक्षा भवन में ले जा सकते हैं।
- पुस्तकों में NCERT / BSE.B / I.C.S.E एवं अन्य बोर्ड के Text Book ही मान्य होंगे।
How to Apply Bihar Assistant Recruitment 2022
बिहार असिस्टेंट भर्ती 2022 के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें। बिहार असिस्टेंट भर्ती 2022 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की प्रोसेस नीचे दी गई है।
- सबसे पहले बिहार लोक सेवा आयोग की ऑफिशल वेबसाइट पर जाना है।
- इसके बाद बीपीएससी असिस्टेंट भर्ती का ऑफिशल नोटिफिकेशन ध्यान पूर्वक पूरा पढ़ लेना है।
- इसके बाद अप्लाई लिंक पर क्लिक करना है।
- यदि आप पहली बार अप्लाई कर रहे हैं। तो पहले आपको रजिस्ट्रेशन करना है और उसके बाद लॉगइन करना है।
- आवेदन फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी ध्यान पूर्वक सही-सही भरनी है।
- अपने आवश्यक डाक्यूमेंट्स, पासपोर्ट साइज फोटो और सिग्नेचर अपलोड करने हैं।
- अपनी कैटेगरी के अनुसार एप्लीकेशन फीस का भुगतान करना है।
- आवेदन फॉर्म पूरा भरने के बाद इसका प्रिंट आउट निकाल कर सुरक्षित रख लेना है।
Important Links
Start Bihar Assistant Recruitment 2022 |
07/09/2022 |
Last Date Online Application form |
30/09/2022 |
Apply Online | |
Official Notification |
Click Here |
Official Website | |
Join WhatsApp Group |
Leave a Comment